चंदौली, सितम्बर 14 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। जिले में रविवार को हरितालिका तीज को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सोमवार को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी, इसलिए रविवार को व्रत से एक दिन पहले महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। कपड़ा, आभूषण, श्रृंगार, फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रही। हरितालिका तीज भाद्रपद शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी कारण सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर के लिए यह व्रत करती हैं। सोमवार सुबह से ही महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा कर कथा सुनेंगी। इस क्रम में रविवार की सुबह से ही बाजार गुलजा...