चंदौली, सितम्बर 26 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किया गया सफेद धातु का मुकुट बरामद हुआ है, जो दो हिस्सों में टूटा हुआ है। इसके साथ ही मंदिर के घंटे को बेचने से मिले 500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पड़रिया निवासी मित्तन ने तहरीर देकर गांव के ही महेंद्र चौहान पर मंदिर से मुकुट चोरी करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सेमरा पुलिया के पास यात्री प्रतीक्षालय के आसपास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर महेंद्र चौहान निवासी पड़रिया को ग...