चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर पालिका अंतर्गत हनुमानपुर बस्ती के अंतर्गत राजेंद्र यादव की माता की मौत की सूचना पर सोमवार को सांत्वना देने पूर्व सांसद रामकिशुन पहुंचे। इस दौरान वहां गलियों में पानी लगा था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं स्थानीय लोगों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि नगर की गलियां नाले सब बजबजा रहे हैं। पानी लोगों के दरवाजों व घरों में लगा हुआ। इस अवसर पर मौके पर अशोक यादव, पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार गुड्डू पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित कई लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नगर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...