चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: चंदौली। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता को मझवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि सिरसी ग्राम निवासी अभियुक्ता सन्ध्या यादव एवं अन्य व्यक्तियों ने बीते 22 मई को अरविंद यादव एवं उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट की थी। इस संबंध में तहरीर मिलने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में अरविंद के चाची शीला देवी को गंभीर चोटें आयी थी। उनका जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। वाराणसी ट्रामा सेन...