Chandauli News: हत्या की आशंका में पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच की तेज
चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंडी गांव के 70 वर्षीय लालमनी खरवार की संदिग्ध मौत और 34 बकरियों के लापता होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार को सौंपी गई है। पंडी गांव निवासी मृतक के पुत्र अरविंद ने बताया कि 14 अक्टूबर को पिता भोजन के बाद सुबह करीब 11 बजे 34 बकरियों को चराने के लिए गांव के उत्तर स्थित जंगल की पहाड़ियों की ओर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की। अगले दिन 15 अक्टूबर को दोपहर में गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पहाड़ी पर उनका शव मिला। सूचना पर सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग की मौत के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.