चंदौली, जुलाई 25 -- Chandauli News: धानापुर। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के चोचकपुर मार्ग पर मेढ़वा गांव के पास शुक्रवार को एक पेड़ गिरने से मार्ग घंटों अवरुद्ध हो गया। इसके साथ ही इस पेड़ की चपेट में आने के कारण गाव की मेन बिजली आपूर्ति लाइन का तार टूट गया। जिससे पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। समाजसेवी महेश सिंह ने किसी तरह प्रयास करके धराशायी पेड़ को हटवाया और आवागमन बहाल कराया। जिसके बाद लोग राहत की सांस ले पाए। वहीं बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3- तेज बारिश में गिरे पेड़, टूटे खंभे, आधे शहर में बिजली-पानी ठप यह भी पढ़ें- Meerut News: पेड़ों की कटाई छंटाई अभियान, ठप रही देहात की बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...