Chandauli News: स्वयं के दोष को दूर करने पर ही बना जा सकता है अग्रणी
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: कमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर कस्बा में श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन गुरुवार को अयोध्या के कथावाचक संत दास ने कथा का रसपान कराया। उन्होंने प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और मानव जीवन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति साधु-संत बन सकता है, इसके लिए सज्जन बनना जरूरी है। भवसागर रूपी नदी को पार करने के लिए ईश्वर की भक्ति आवश्यक है। जब भी भागवत कथा सुनने का अवसर मिले, उसे गंवाना नहीं चाहिए। गुरु पतवार की तरह है, उसके बिना माया से मुक्ति नहीं मिलती। कहा कि व्यक्ति का कर्म ही महान होता है। ईश्वर भाव के भूखे हैं, वे केवल भाव से प्रसन्न होते हैं। जो व्यक्ति अपने अंदर के दोष को पहचान कर दूर करता है, वही सच्चे अर्थों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.