चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने विधायक निधि से चहनियां विकास क्षेत्र के रइयां से रामगढ़ मार्ग स्थित बाबा कीनाराम मंदिर के समीप स्थित स्वतंत्रता सेनानी लोकनाथ सिंह स्मृति द्वार पर हाईमास्ट लगाया गया है। हाईमास्ट लगाने से बाबा कीनाराम धाम आने जाने वालों के साथ ही ग्रामीणों को भी काफी सहूलियत होगी। लोकनाथ पीजी कालेज के प्रबंधक धनंजय सिंह ने हाईमास्ट लगाने के लिए इसका प्रस्ताव बनाकरविधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को दिया था। प्रस्ताव पर विधायक की पहल पर वहां हाईमास्ट लगा है। प्रबंधक ने कहा कि शाम और रात के समय महाविद्यालय, स्मृति द्वार और आसपास से गुजरने वाले राहगीरों को अंधेरे की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्मृति द्वार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनाथ सिंह के त्याग, संघर्ष...