Chandauli News: स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वालों को चेतावनी
चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने बीते बुधवार को देर शाम तक धानापुर कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओ सुधीर कुमार और जेई ओमप्रकाश गौतम की मौजूदगी में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान बड़े बकाएदारों के साथ ही बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग की कड़ी नजर रही। टीम द्वारा कनेक्शनों और मीटरों की जांच कर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई। विद्युत विभाग की लगातार कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची हुई है। एसडीओ सुधीर कुमार ने चेताया कि स्मार्ट मीटर में किसी भी तरह की छेड़छाड़ अथवा बाईपास के जरिए बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.