चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत असवरिया मोड़ पर शनिवार को स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में कम्पोजिट विद्यालय जनौली की सहायक अध्यापिका इसरत बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्कूटी से अपने विद्यालय जाते समय हादसा हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। साथी शिक्षकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया।सहायक अध्यापिका इसरत बानो शनिवार को रोज की तरह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान असवरिया मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल शिक्षिका को उपचार के लिए निजी अस्पताल म...