Chandauli News: सूजाबाद में एक माह से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग स्थित सुजाबाद पानी टंकी के समीप भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे सुजाबाद वार्ड 48 की पुरानी बस्ती में पिछले एक महीने से करीब 150 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी नहीं आने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पानी टंकी के सामने प्रदर्शन किया और जल निगम अधिकारियों व पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जल निगम के अधिकारियों और पार्षद को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई। यह भी पढ़ें- Vara...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.