चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से सुशील सिंह जनौली को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। मंगलवार को सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने भाजपा नेता को अंगवस्त्र और मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता हित को लेकर चर्चा की। भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली ने कहा कि भाजपा बगैर भेद भाव के समाज हित से जुड़ी विकास और जनकल्याण योजना जन जन तक पहुंचाती है। भाजपा में सर्व समाज का उत्थान और सम्मान मिलता है। इसके पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह और डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जर्नादन मिश्रा व महामंत्री आशुतोष मिश्रा ने सुशील सिंह जनौली को अंगवस्त्र और मालाफूल से सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गेश सिंह, आशुतोष ...