चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा नौबतपुर के ग्रामीणों को अब आवागमन में काफी सहूलियत होगी। करीब चार सौ मीटर लंबी सीसी रोड के बन जाने से एक दर्जन गांवों के लोगों को आने जाने में काफी सुविधा होगा। शनिवार को विधायक सुशील सिंह ने सीसी सड़क का लोकार्पण किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से दर्जनों गावों के लोगों को लाभ होगा। सड़क के निर्माण में विधायक निधि से करीब 23.50 लाख रुपये खर्च हुए है। कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। हर वर्ग का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि सड़क ,पानी ,बिजली जैसी तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले। इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, भगवती तिवारी जिलामंत्री, परमजीत सिंह,...