चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: धीना,हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के परेवा गांव में बुधवार को विंध्य एक्सप्रेस-वे की भूमि की सीमांकन को पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने वापस कर दिया। इस दौरान काफी गहागहमी बनी रही। राजस्व विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के दर्जनों अधिकारी सैयदराजा पुलिस के साथ परेवा गांव पहुंचकर विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि का सीमांकन करने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर किसान उत्तेजित होकर नारबाजी करने लगे। ग्रामीणों को नायब तहसीलदार सदर चित्रसेन यादव एवं सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा के समझाने के बाद भी शांत नहीं हुए। वही किसानों के विरोध नहीं थमने पर अधिकारी वापस चले गए। इस दौरान निखिल सिंह, अशोक सिंह, शिवम सिंह, सौरभ सिंह, धीरज सिंह, अच्छेयबर गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...