चंदौली, अगस्त 22 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के कांवर गांव स्थित सिद्धपीठ महालक्ष्मी मां महड़ौरी देवी मंदिर का 1.92 करोड़ से कायाकल्प किया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने मंदिर परिसर में सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। मंदिर का सुंदरीकरण करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह बताया कि पर्यटन विभाग धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए सुंदरीकरण और कायाकल्प के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है। इसके तहत अतिप्राचीन मंदिरों, कुंडों और प्रमुख पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण, पक्की बाउंड्री वाल, प्रवेश द्वार, और पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत अतिप्राचीन सिद्धपीठ महालक्ष्मी महड़ौरी देवी मंदिर का...