Chandauli News: सिंचाई विभाग हर हाल में टेल तक पहुंचाए पानी
चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। धान की रोपाई और खरीफ सीजन में किसानों को इस समय पानी की सख्त जरूरत है। पानी नहीं मिलने की शिकायत पर गुरुवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने क्षेत्र के पंप कैनालों और ट्यूबवेलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई के अधिकारियों से कहा कि हर हाल में टेल तक पानी पहुंचना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने क्षेत्र के सोगाई, मानिकपुर, नौबतपुर, चारी, चिरईगांव, धनाइतपुर मुड्डा आदि पंप कैनाल का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त पानी देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का खेत पानी के अभाव में नहीं रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने पंप कैनालो को पूरी क्षमता से संचालित कर नहरों को टेल तक पर्याप्त पर पहुंचने की मांग रखी। इस पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.