चंदौली, अगस्त 22 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय की सबसे बड़ी आबादी वाली ग्राम सभा सकलडीहा नागेपुर और टिमिलपुर में सामुदायिक शौचालय और जल निकासी की समस्या को लेकर कस्बावासी परेशान है। इसकी शिकायत आईजीआरएस सहित अन्य स्थानों पर किये जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। कस्बावासियो ने नालों की साफ सफाई और सामुदायिक शौचालायों का संचालन शुरू कराए जाने की मांग किया है। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से करीब 4.5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया था। इन शौचालयों को सुबह 6 से 10 बजे और शाम 4 से 8 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए थे। इनकी साफ-सफाई और देखभाल के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केयरटेकर के र...