चंदौली, अक्टूबर 16 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत चकरघट्टा एवं नौगढ़ थाना पुलिस ने मंदिर परिसर, विद्यालयों और गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला भी हुई। चकरघट्टा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अमरा भगवती मंदिर परिसर में और नौगढ़ के प्रभारी भृगुनाथ यादव के नेतृत्व में सरहसताल व तेंदुआ गांव में अभियान चलाकर हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग और फर्जी लिंक से सतर्क रहने की दी सलाह साइबर विशेषज्...