Chandauli News: सांप पकड़ने गए स्नेक कैचर की सर्प दंश से हुई मौत
चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के छपरा गांव में बीते मंगलवार देर शाम सांप पकड़ने गए 38 वर्षीय स्नेक कैचर गुलाब राम की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुलाब अब तक सैकड़ों सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुका था। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी गुलाब राम पेशे से घरों में चूना-पेंट का काम करता था। इसके साथ ही वह इलाके में स्नेक कैचर के रूप में भी जाना जाता था। घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर सांप निकलने की सूचना पर लोग उसे ही बुलाते थे। वह बिना किसी सरकारी सहायता के यह सेवा करता था और सांपों को मारने के बजाय पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ देता था।इसी क्रम में बीते मंगलवार देर शाम छपरा गांव निवासी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.