चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: धानापुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा स्थित एक तीन वर्षीय बच्चे को मंगलवार की रात एक जहरीले सांप ने डंस लिया। बच्चे की हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मासूम मंगलवार की रात घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया था। धानापुर कस्बा निवासी पवन सेठ का तीन साल का बेटा रघुनाथ मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बगल में रखे करकट में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही बालक अचेत हो गया और देखते ही देखते विष पूरे शरीर में फैल गया। परिजनों को पहले किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका हुई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर सांप के डंक मारने की पुष्...