चंदौली, जुलाई 18 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के सहेपुर गांव की दलित बस्ती में लाखों रुपये की लागत से ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) विभाग की देख रेख में बन रहे इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है। इसी बीच पूरी रोड ही बीच बीच में कई जगह धंस गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं होने के कारण कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क धंसने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था आरईएस की अनदेखी के चलते इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: सड़क निर्माण में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन तय मानक के अनुसार गिट्टी की कुटाई नहीं की गई और साइडवाल की भी भस्सी से चिनाई की गई है। वहीं ग्रा...