चंदौली, सितम्बर 15 -- Chandauli News: शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज कस्बा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर बीते शनिवार को एक ट्रक यूरिया खाद की खेप पहुंची। इसका वितरण मंगलवार को होना था। सूचना पर मंगलवार सुबह भारी संख्या में किसान खाद लेने समिति पहुंचे, लेकिन सचिव ने वितरण बुधवार को करने की बात कहकर टाल दिया। इससे किसानों में आक्रोश दिखा और वे निराश होकर घर लौट गए।किसानों ने बताया कि धान की फसल में इस समय यूरिया की सख्त जरूरत है। समय पर खाद न मिलने से फसल प्रभावित होने की आशंका है। बीते शनिवार को यूरिया खाद लदे ट्रक आने की जानकारी मिली थी,जिसका मंगलवार को वितरण होने की जानकारी पर सुबह से ही किसान समिति पर जुट गए थे। सचिव ने बताया कि उनके पास शिकारगंज के अलावा साहदुल्लापुर और उतरौत किसान सेवा सहकारी समिति का भी प्रभार है। मंगलवार क...