Chandauli News: ससुराल में महिला को नहीं मिला प्रवेश, मारपीट करने का लगाया आरोप
चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ढोढ़नपुर गांव में ससुराल पहुंची महिला को घर में घुसने से रोकने और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने सास-ससुर समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, घसीटकर पीटने और हाथ में दांत से काटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि डायल 112 पुलिस की मौजूदगी में भी उसके साथ मारपीट की गई। ढोढ़नपुर निवासी सुलेखा पत्नी आत्मा मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के समय पति बेरोजगार था। बाद में पति के सीआरपीएफ में नौकरी लगने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। 18 अक्तूबर को वह चकिया स्थित कालिका धाम कॉलोनी से अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि ससुर रामानंद मौर्य और सास सरस्वती देवी ने घर में ताला बंद कर उसे अंदर जाने से रोक दिया। आरोप है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.