चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: चंदौली सर्वेश्वरी समूह में मरीजों का हुआ इलाजपड़ाव हिन्दुस्तान संवादपड़ाव स्थित गंगातट के किनारे स्थित अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल परिसर में श्रीसर्वेश्वरी समूह की ओर से संचालित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में समूह के अध्यक्ष परम पूज्य औघड़ गुरुपद संभव राम जी के दिशानिर्देशन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चंदौली सहित आसपास के विभिन्न गांवों और जौनपुर, आजमगढ़ से आए 124 रोगियों को आर के कायरोप्रैक्टिक पद्धति से चिकित्सा सेवा दी गई। इस शिविर में विशेष रूप से घुटने के दर्द, कंधे एवं हाथ पैर के दर्द, गर्दन के दर्द, कमर के दर्द, नाभि सरकना, जाम जबड़ा, रीढ़ की हड्डी तथा जोड़ों की समस्या से पीड़ित रोगियों को कायरोप्रैक्टिक चिकित्सा एवं परामर्श दिया गया। इस चि...