Chandauli News: सर्पदंश से बालिका की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत
चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के कसवढ़ ग्राम में सोमवार की शाम 10 वर्षीय बालिका को जहरीले सर्प ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भीम आर्मी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं कसवढ़ ग्राम निवासी लालबहादुर राव की 10 वर्षीय बेटी अंजली सोमवार की शाम घर में कुछ कार्य कर रही थी। तभी जहरीले सांप ने काट लिया। इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने बालिका की हालत नाजुक देख तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह बालिका की मौत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.