Chandauli News: समुचित सफाई नहीं होने पर व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के पास मलबा और कूड़े का ढेर जमा होने से फैल रही दुर्गंध से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल मलबा और कूड़ा हटवाकर सफाई कराने की मांग की।रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के पास वर्षो पुराना अवैध कब्जा था, करीब एक माह पूर्व तहसील प्रशासन ने कार्रवाई कर अमृत सरोवर के पास से अवैध कब्जा हटवाया था। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मौके पर जमा मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। वहीं आसपास के लोग भी मलबे के बीच कूड़ा-करकट फेंक रहे हैं। इससे सरोवर के पास गंदगी का अंबार लग गया है। बारिश के बाद मलबे और कूड़े में पानी जमा होने से सड़ांध और दुर्गंध फैल रही है। इससे आसपास कारोबार करने वाले व्यापारियों और राहगीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.