चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही कुछ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। शेष शिकायती पत्रों के संबंधित अधिकारियों को सौंपकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। सदर कोतवाली में एसडीएम संजय कुमार राय और क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों के कुल 6 फरियादियों ने शिकायती पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई। इसमें मौके पर सिर्फ एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया जा सका। एसडीएम ने कहा कि जमीन एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों में पुलि...