चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर हिटी। देश के रक्षामंत्री रहे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक स्व. मुलायम सिंह की पुण्यतिथि शनिवार को जिलेभर में जगह-जगह मनाई गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर नमन किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस क्रम में नगर के मानस नगर स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के संस्थापक संरक्षक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पूर्व सांसद और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर...