चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: सकलडीहा। सपा की ओर से शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा के तेन्दुईपुर स्थित एक लॉन में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया है। गुरुवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव तहसील मुख्यालय पर स्थित आर्दश सुपर मार्केट के व्यापारियों से मिलकर सम्मेलन में भाग लेने की अपील किया। इस मौके पर व्यापारियों और दुकानदारों की ओर से विधायक को बुके और मालाफूल पहनाकर सम्मानित किया। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही व्यापारियों के साथ नौजवान और किसान और छात्रों की आवाज बुलंदी से उठाती है। लोक सभा हो या विधान सभा छात्र और व्यापारी हित में समाजवादी पार्टी सदैव खड़ी रहती है। इस मौके पर मुकेश जायसवाल, बंटू पांडेय, सुरेन्द्र यादव, सिंटू यादव, राढ़ू, राकेश जायसवाल, मुन्नीलाल, मुन्ना चौहान, अखिलेश, राजेश, जवाहिर ...