चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: धीना। सैयदराजा विधानसभा के कंजहरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चर्चा की गई। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जगमेंद्र यादव ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपना अपना बूथ मजबूत रखे। जिससे भाजपा के मनसूबों को नाकाम किया जा सके उन्होंने भाजपा नेता एव मंत्री रविन्द्र जायसवाल के बयान की निंदा की। कहा कि आज सत्ता के घमंड में भाजपा नेता डूबे हुए हैं। भाजपा के नेता ने यदि अपने गलत बयान पर माफी नहीं मांगी गई तो पार्टी इस पर बड़ा निर्णय कर आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन इस दौरान बालिस्टर यादव, गुरुप्रकाश, दयाराम यादव, आनंद सिंह, विवेक पाल, प्रमोद पाल, भोला राम सहित अन्य कार्...