चंदौली, नवम्बर 6 -- Chandauli News: सनोज अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री बने विशुनपुरा। शहाबगंज मंडल के ग्राम सभा भूसीकृत पुरवा निवासी सनोज भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र का महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी दौड़ गई। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर लोगो ने उन्हें बधाई दी। सनोज भारती लंबे समय से अनुसूचित जाति मोर्चा में पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहकर संगठनात्मक कार्य करते आ रहे हैं। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, विपिन सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मनोज खरवार, धनंजय सिंह, सूर्यमुनि तिवारी सहित अन्य ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...