Chandauli News: सतर्कता और जागरूकता से ही कैंसर से बचाव संभव : एसीएमओ
चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और इलाज के लिए मंगलवार को सकलडीहा ब्लॉक सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कल्पना सिंह कहा कि कैंसर का नाम सुनकर घबराने के बजाय इसके प्रति जागरूक होना और शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर समय से जांच कराना बेहद जरूरी है। समय पर पहचान और उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाएं और किशोरियों के इसके प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों ने नाटक के माध्यम से स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मुंह के कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर के लक्षण, जोखिम और बचाव का संदेश दिया। प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि बीमारी के लक्षणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.