चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की पथरा अध्यापक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय छात्र की सोमवार देर रात रिंग रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई। मंगलवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की पथरा अध्यापक कॉलोनी निवासी विकास यादव निजी काम करते हैं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: हाइवा से कुचलकर बाइक सवार की मौत उनका 14 साल का बेटा आरुष यादव हिनौली स्थित सेंट मेरी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। वह क्रिकेट का होनहार खिलाड़ी था।...