चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित पेट्रोल टंकी के पास हाईवे पर रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त कानूनगो 67 वर्षीय राधेश्याम यादव की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव घर पहुंचते ही परिजजन बिलख उठे।क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राधेश्याम यादव सेवानिवृत्त के बाद घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे। रविवार शाम वह पैदल ही गांव के समीप डेयरी पर दूध लेने के लिए हाईवे की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गं...