चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर के न्यू महाल में निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिरकर गार्ड की हुई मौत के बाद शव सड़क पर रखकर जाम करने के मामले में अलीनगर पुलिस ने 23 नामजद और 110 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बांस-बल्ली लगाकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया था। जाम में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए थे। अलीनगर ने पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग जाम होने पर कार्रवाई की है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीते पांच अक्तूबर की शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि आलूमिल के पास आयुष अस्पताल के समीप कुछ लोगों ने शव रखकर मुगलसराय से चकिया जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सड़क पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में 138 के खिलाफ म...