चंदौली, जुलाई 11 -- Chandauli News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कांटा ग्राम पंचायत की मुख्य गली में सीवर लाइन के नाली का चौका टूट जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने के कारण नाबदान का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई है और आने-जाने वाले लोगों को दुर्गंध तथा फिसलन का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत विभाग से शीघ्र मरम्मत कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली का चौका काफी दिनों से टूटा हुआ है। यह भी पढ़ें- Katihar News: जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की ग्रामीणों ने की मांग लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। नाली की नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी जमा हो गई है। जिससे पान...