चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के समीप बीते शनिवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर ऑटो पलटने से 35 वर्षीय चालक तिलकधारी गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान वाराणसी ट्रामा केंद्र में रविवार की भोर में मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी और दो मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र के रामगढ़ निवासी तिलकधारी गोस्वामी बीते शनिवार शाम करीब सात बजे ऑटो लेकर कही जा रहा था। वह गुरेरा-रामगढ़-नादी मार्ग पर स्थित गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास सड़क अर्धनिर्मित है और बिखरी गिट्टी पर अनियंत्रित होने पर ऑटो लेकर सड़क पर पलट गया। हादसे में तिलकधारी के सिर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस से उन्हें प्राथमि...