चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध सकलडीहा। बहरवानी से दुदौली गांव तक बन रही सड़क का कार्य ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने रुकवा दिया। आरोप है कि सड़क तय मानकों के मुताबिक नहीं बन रही है। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य कराये जाने की मांग को लेकर विरोध जताया।ग्रामीणों ने कहा कि कीचड़ में गिट्टी डालकर उस पर डामर बिछाया जा रहा है। इससे सड़क कुछ ही दिनों में टूट सकती है। यह सड़क सकलडीहा रेलवे स्टेशन-तुलसी आश्रम मार्ग से बहरवानी गांव के पास शुरू होकर मनियारपुर, रैपुरा और दुदौली होते हुए धरहरा तक जाती है। यह लिंक रोड स्टेडियम की ओर से निकली है। ग्राम प्रधान मनोज यादव और ग्रामीणों ने ठेकेदार पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया। मनोज यादव ने कहा कि ठेकेदार के कई काम पहले ब्लैकलिस्ट क...