Chandauli News: सड़क का निर्माण कार्य न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद भोजापुर स्थित नमन हास्पीटल से रतनपुरा वाया तेनुवट तक जाने वाली सड़क निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से मानक के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर विरोध जताया। जिला प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराये जाने की मांग किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते एक साल से स्टेट हाइवे की पुलिया से रतनपुरा गांव होते हुए तेनुवट तक जिला पंचायत से सड़क बनाया जाना प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था की ओर से कुछ दूर तक सड़क निर्माण कराकर महीनों से गिट्टी गिराकर आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे आने जाने में समस्या हो रही है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद एक सप्ताह से निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.