चंदौली, सितम्बर 21 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम सभा सरौली में सड़क और सीवर निर्माण का कार्य पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़े रहने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण दिवाकर ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व ठेकेदार द्वारा सड़क और सीवर नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। पुरानी सड़क को खोदकर सीवर पाइप तो डाल दिए गए, लेकिन उसके बाद सड़क को उसी हालत में अधूरा छोड़ दिया गया। एक साल से सड़क की मरम्मत न होने के कारण बारिश और सीवर का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। घरों के सामने जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। जलभराव के कारण छोटे-छोटे बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन राहगीर और बच्चे क...