चंदौली, सितम्बर 14 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा में हाइवे किनारे सड़क निर्माण के दौरान लगाए गए बिजली के पोल और नंगी तारें पटरी दुकानदारों के लिए खतरे की घंटी बनी हुई हैं। नंगी तारें खुले में लटकी होने से आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं, जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क, नाला और पुलिया निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। कार्य के दौरान हाइवे किनारे नाले के समीप बिजली के पोल लगाकर नंगे तार खींचकर आपूर्ति शुरू करा दी गई। नंगी तार होने के कारण बंदरों के उछल-कूद करने और तार हिलाने से तारें आपस में सट जाती हैं। इससे आए दिन शॉर्ट सर्किट होता है और घंटों तक बिजली आ...