चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सकलडीहा पर बीते एक साल से अधिक समय से टेलीमेडिसीन की चिकित्सकी सुविधा बंद हो गई है। जिससे सुबह शाम मरीज गंभीर रोग संबधित चिकित्सकी परामर्श लेने के लिए भटक रहे है। जिसे लेकर कस्बा सहित आसपास गांव के हजारों लोगों को वरिष्ठ चिकित्सों से परामर्श लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शासन स्तर पर सकलडीहा सीएचसी पर टेलीमेडिसीन की सुविधा शुरू किया गया था। जिससे दिल्ली,कोलकता,हैदरबाद,लखनऊ सहित विभिन्न प्रदेशों के वरिष्ठ चिकित्सकों से पेट,हार्ट,कैंसर,संक्रामक, सहित विभिन्न गंभीर बिमारियों के लिये ऑनलाइन चिकित्सकी परामर्श की सुविधा के लिये मरीजों को भाग दौड़ नहीं करना पड़ता था। गंभीर से गंभीर रोग के संदर्भ में ऑनलाइन चिकित्सकों की उपस्थिती में मेडिसीन जैसी चि...