चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: सकलउीहा,हिन्दुस्तान संवाद शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव गांव में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाएं जाने को लेकर लगातार कवायद किया जा रहा है। इसके तहत सकलडीहा सीएचसी अर्न्तगत दस गांवों में आयुष्मान आरोग्य केन्द्र बनाया जायेगा। तीन गांवों में आरोग्य केन्द्र बनाये जाने के लिये तहसील प्रशासन की ओर से भूमि भी स्वीकृत कर दिया गया है। इन गांवों में आयुष्मान आरोग्य केन्द्र बनने से प्रवस पीड़ित महिलाओं के साथ जच्चा बच्चा और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सकी सुविधा का लाभ मिलेगा। सकलडीहा विकास खंड के अर्न्तगत कुल 104 गांव है। इन गांवों के आसपास सीएचसी अर्न्तगत कुल 39 उप स्वास्थ्य केन्द्र(आयुष्मान आरोग्य केन्द्र)संचालित है। जिनमें तीस उपकेन्द्रों पर सीएचओ के माध्यम से चिकित्सकी सुविधा का लाभ दिया जाता है।

नया...