चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को सकलडीहा तहसील सभागार में आयोजित हुई। लेकिन डीएम एसपी के नहीं आने से एसडीएम आकांक्षा सिंह अधिकारियों के साथ फरियादियों का समस्या सुनकर निस्तारण कराया। शेष संबधित विभाग को भेजकर निर्धारित समय में निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 113 मामलों में 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलास्तरीय समाधान दिवस को लेकर सुबह से ही फरियादी जुटने लगे थे। किसान यूनियन से लेकर आम लोग राजस्व सहित अन्य समस्याओं को लेकर डीएम एसपी सहित जिला स्तरीय कई अधिकारियों का इंतजार दोपहर बारह बजे तक किया। डीएम एसपी के नहीं आने पर कुछ फरियादी वापस लौट गये तो कुछ ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: क्षति हुई फ...