चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की द्वितीय वर्ष की दो छात्राओं अंशु यादव और सुरभि जायसवाल ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यूजीसी नेट की यह योग्यता प्राप्त करने के साथ ही दोनों छात्राओं ने सहायक प्रोफेसर के पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भी हासिल कर ली है। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है। कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। इस दौरान प्रोफेसर शमीम राईन, डॉ पवन कुमार ओझा, डॉ अनिल तिवारी आदि रहे। यह भी पढ़ें- अर्थशास्त्र विभाग की दो छात्राओं ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट-जेआरएफ में अंशु ने हासिल की सफलता, पैनल यह भी पढ़ें- भूगोल...