चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/सकलडीहा, हिटी। जिले में बीते दिनों हुई तेज हवा के साथ भारी बारिश से अब भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सकलडीहा इंटर कालेज के खेल मैदान में पानी भरने से खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। वहीं कस्बे में कीचड़ फैला हुआ है। वहीं पीडीडीयू नगर में रेलवे की कई कालोनियों जलभराव से रेलकर्मियों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने समस्या से समाधान की मांग की है। पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, डीजल कालोनी और लोको कालोनी में जलभराव की समस्या बनी हुई है। परिसर में पानी भरने से रेलकर्मियों के साथ ही महिलाओं और स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं कैलाशपुरी में बारिश से सड़क खराब होने से कालोनी के लोगों को दिक्कत हो रही है। वहीं सिंचाई विभाग की कालोनी के परिसर में भी अब भ...