चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित हड़िरका गांव में संपर्क मार्ग मरम्मत न होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता कई वर्षों से जर्जर है और इसकी मरम्मत या निर्माण नहीं कराया गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे लगभग 300 ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होता है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क मरम्मत न होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। गांव में बीमार पड़ने पर एंबुलेंस या अन्य चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाते, जिससे मरीजों को मोटरसाइकिल या पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बदहाल मुख्य सड़क से डिग्री कॉलेज के छात्र और ग्रामीण परेशान गांव ...