चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: दुलहीपुर,हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में मंगलवार की सुबह 22 वर्षीय राजगीर मिस्त्री रामजनम प्रजापति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पैर फिसलने पर मौत हुई है, लेकिन शव के गले में निशान होने पर अंदेशा जताई जा रही कि फांसी लगा होने के कारण मौत हुई है। हालांकि कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। क्षेत्र के महाबलपुर निवासी 22 वर्षीय रामजनम प्रजापति अविवाहित था। वह राजगीर का काम करता था। मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान अर्चना सोनकर ने पुलिस को सूचना दी कि रामजनम का पैर फिसलने से मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: महाबलपुर गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान इसकी जानकारी ...