चंदौली, नवम्बर 1 -- Chandauli News: चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप विकास भवन के पास शनिवार को संदिग्ध परिस्थित में अधिवक्ता का शव मिला। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अधिवक्ता की मौत की जानकारी होते ही काफी संख्या में अधिवक्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक की पत्नी और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली करने से नाराज अधिवक्ताओं ने सदर कोतवाली के पास नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में सीओ सदर के निर्देश पर एक ज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी अधिवक्ता निखिलेश चंद्र गौतम 40 वर्ष बिछिया गांव स्थित अपनी ससुराल बिछियां ग...