चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र की षष्ठी के दिन सागर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सुजाबाद गांव की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और युवतियां शामिल हुईं। सुबह श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे और 108 कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप और माता के जयकारों के साथ यात्रा शुरू हुई। लाल वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। यात्रा सुजाबाद गांव से होते हुए पड़ाव चौराहे तक पहुंची, जहां से श्रद्धालु दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे और विधि-विधान से कलश स्थापित किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: जय माता दी के जयकारों से गूंजा पनेरीबांध आचार्यों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान पूरा वा...